भिण्ड, 27 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने जिले में अपराधियों को नियंत्रित करने और अपराधों को रोकने के लिए 21 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पर 79 हजार की इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि कोई व्यक्ति निम्नांकित अपराधियों को बंदी बनाने या बंदी करवाने या बंदीकरण का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक शक्तियों का प्रयोग कर जो उन्हें बंदी करवाएगा या बंदी करवाने के लिए सही सूचना देगा, उसे अपराधी के नाम के सामने अंकित पुरूष्कार से पुरष्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबध में पुलिस अधीक्षक भिण्ड का निर्णय अंतिम होगा।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा अभिषेक बाथम पुत्र गुड्डू उर्फ कमल बाथम निवासी वार्ड क्र.2 गोहद, अज्जू उर्फ अजय पुत्र गुड्डू उर्फ कमल बाथम निवासी वार्ड क्र.2 गोहद, अशोक पुत्र नारायण बाथम निवासी बार्ड क्र.2 गोहद, सूरज पुत्र हेतराम बाथम निवासी वार्ड क्र.2 गोहद, विजय बाथम पुत्र नीलू बाथम निवासी वार्ड क्र.2 गोहद, बल्लू बाथम पुत्र मुन्नालाल बाथम निवासी वार्ड क्र.2 गोहद, गोलू यादव पुत्र भूरा यादव निवासी बाबा कपूर की गली गोहद, हनुमंत शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी कचनाव खुर्द थाना गोरमी, अभिषेक उर्फ बिट्टू पुत्र गिरजाशंकर दुबे निवासी बरहद थाना मेहगांव, शैलेन्द्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी बगियापुरा कोषड़ थाना सुरपुरा, पुष्पादेवी पत्नी वीरेन्द्र सिंह निवासी बगियापुरा कोषड़ थाना सुरपुरा, रूबी भदौरिया पत्नी दीपेन्द्र सिंह भदौरिया निवासी बगियापुरा कोषड़ थाना सुरपुरा पर तीन-तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।
इसी प्रकार अनिल तोमर पुत्र महेश उर्फ पप्पू तोमर निवासी ग्राम छीमका गोहद चौराहा, सोनू सिकरवार पुत्र धर्मसिंह सिकरवार निवासी ग्राम छीमका गोहद चौराहा, राजू भदौरिया पुत्र गोवर्धन सिंह भदौरिया निवासी वार्ड क्र.18 स्टेशन रोड गोहद चौराहा, रिमसा पत्नी आरिफ खान निवासी डिराउटी थाना कोंच जिला जालौन उप्र, शिवम जाटव, अतुल जाटव एवं जबर सिंह जाटव पुत्रगण श्रीकृष्ण जाटव, श्रीकृष्ण जाटव पुत्र स्व. गेंदालाल जाटव निवासी भगत सिंह की गढ़िया ऊमरी जिला भिण्ड पांच-पांच हजार रुपए, कुल 21 आरोपियों पर 79 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


