भिण्ड, 27 मई। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए दबोह उप-तहसील कार्यालय परिसर में आने वाले नागरिकों और अधिवक्ताओं के लिए ठण्डे पानी की व्यवस्था कराने की मांग की गई।
बुधवार को आम जनता और अभिभाषकों द्वारा उप-तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर परिसर में वाटर कूलर लगवाए जाने की मांग गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। दबोह उप-तहसील कार्यालय में हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग अपने ज़मीन-जायदाद के काम, जैसे बटवारा, सीमांकन, नामांतरण और नाम सुधरवाने (त्रुटि सुधार) के लिए दूर-दराज से आते हैं। इसके अलावा अदालती और प्रशासनिक कार्यों के लिए पक्षकार भी भारी संख्या में यहां पहुंचते हैं। परिसर में ठण्डे पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां आने वाले आम नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्थानीय वकीलों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं और आम जनता ने संयुक्त रूप से उप-तहसीलदार से वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की बात कही है। इस दौरान अभिभाषक व आमजन उपस्थित रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


