भिण्ड, 26 मई। जेठ की तपती दुपहरी और आसमान से बरसती आग के बीच मंगलवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शहर में सेवा और समर्पण का अनूठा नजारा देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर स्थानीय समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडे और मीठे शरबत की सेवा का आयोजन किया गया।
दान और सेवा का मिलता है कई गुना पुण्य
सनातन परंपरा में मान्यता है कि गंगा दशहरा के पवित्र दिन किया गया दान, पुण्य और नि:स्वार्थ सेवा कई गुना अधिक फल प्रदान करती है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए सेवाभावी टीम ने मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों, राह चलती महिलाओं और बच्चों को रोक-रॉककर पूरे आदर के साथ ठंडा शरबत पिलाया। चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे लोगों के लिए यह शरबत किसी अमृत से कम नहीं था, जिसे पीकर राहगीरों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सेवादारों को ढेरों दुआएं दीं।
इस पुनीत कार्य में सीपी शिवहरे ने मुख्य रूप से सहभागिता की। उनके साथ समाजसेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले अनिल शुक्ला, संजय मिश्रा, शैलेन्द्र सोनी, राहुल सोनी, क्रांति सोनी, आशीष सोनी, आलोक सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी सहयोगियों ने पूरी तत्परता और उत्साह के साथ राहगीरों की सेवा की।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


