भिण्ड, 26 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग ने विवेक पचौरी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर की गई।
कांग्रेस के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के अध्यक्ष चंचलेश व्यास द्वारा विवेक पचौरी की प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति की गई है। पार्टी ने संगठन को सोशल मीडिया के माध्यम से मजबूत बनाने की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पचौरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष चंचलेश व्यास का आभार व्यक्त किया है। पचौरी को यह जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, अटे विधायक हेमंत कटारे, गोहद विधायक केशव देसाई, पूर्व मंत्री राकेश चौधरी, प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी, डॉ. अनिल भारद्वाज, मनोज दैपुरिया, संदीप मिश्रा, ब्रजकिशोर मुदगल कल्लू मेहगांव, आशुतोष शर्मा, टोनी मुदगल गोहद, योगेन्द्र सिंह नोनेरा, अरविन्द बघेल, मलखान सिंह भदौरिया, राहुल थापक, बॉबी खान, हालिम पठान, स्मिता पुरोहित, रेखा भदौरिया, रीना चौहान, स्नेहलता जैन ने बधाई दी है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


