भिण्ड, 26 मई। एकल अभियान मध्य भारत संभाग भाग चंबल अंचल मुरैना संच मेहगांव में एकल अभियान के आचार्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। जिसमें शाम को शारीरिक योग एवं बौद्धिक के माध्यम से सभी आचार्यों को प्रशिक्षित किया गया। वर्ग के समापन सत्र में सभाग अभियान प्रमुख धर्मवीर सिंह गुर्जर, अंचल के अंचल संस्कार समिति प्रभारी रामकुमार भदौरिया, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख ममता नरवरिया, संच प्रमुख सपना नरवरिया एवं समस्त आचार्य उपस्थित रहे।
ईदुज्जुहा पर 28 मई को, रहेगा अवकाश
भिण्ड। राज्य शासन द्वारा 27 मई बुधवार को ईदुज्जुहा के घोषित अवकाश के स्थान पर 28 मई गुरुवार को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट 1881 (1881 का क्र.26) की धारा 25 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल की संशोधित अधिसूचना 25 मई 2026 के अनुक्रम में जिला भिण्ड अंतर्गत पूर्व घोषित अवकाश में उक्तानुसार संसोधन किया है। 27 मई बुधवार को निर्धारित समयानुसार जिला भिण्ड के समस्त शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं खुले रहेंगे।


