भिण्ड, 26 मई। जिले की नगर परिषद मिहोना ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए हैं। मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र में बिना वैधानिक अनुमति और डायवर्सन कराए खेती की उपजाऊ जमीन पर कॉलोनियां विकसित किए जाने के मामले में यह कार्रवाई की गई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामशंकर शर्मा ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना कॉलोनी विकसित करना नियमों के विरुद्ध है। सभी संबंधित कॉलोनाइजरों को सात दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तत्काल कॉलोनी विकास कार्य बंद करने के लिए कहा गया है। नगर परिषद द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधितों के खिलाफ अधिनियम और नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय मिहोना को भी पत्र भेजकर संबंधित जमीनों की रजिस्ट्री और विक्रय पत्र जारी करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
नगर परिषद द्वारा जगमोहन, राजेन्द्र सिंह निवासी मछरिया, शिवकुमार सोनी निवासी लहार, अतुल कुशवाह निवासी मिहोना, छोटे कुशवाह निवासी मिहोना, राजाराम कुशवाह, भोगीराम कुशवाह निवासी मिहोना, अशोक कुमार, सतीश कुमार निवासी मिहोना, राहुल कुमार, वीरेन्द्र निवासी मिहोना, संजीव शर्मा निवासी काथा, विनोद कुशवाह निवासी मिहोना, दुर्गाप्रसाद, शशिकांत निवासी मिहोना, प्रेमनारायण दुबे निवासी मिहोना, उमेश कुशवाह निवासी नौधनी, अन्नू शर्मा निवासी मछरिया, धर्मसिंह दौहरे निवासी बिसवारी, अनिल श्रीवास्तव निवासी दबोह, गौरव पाराशर निवासी खितौली, श्रीनारायण सीरोठिया निवासी मिहोना, योगेन्द्र सिंह निवासी बंथरी, काशीराम कुशवाह निवासी मिहोना, शिवशंकर पालीवाल निवासी मिहोना, गौरव शर्मा निवासी छिदी, रामलाल कुशवाह निवासी मिहोना और सतेन्द्र सिंह को नोटिस जारी किए गए हैं।
Friday, May 29
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


