भिण्ड, 25 मई। विकास खण्ड लहार में सोनभद्र का नदी एवं पहुंज के संगम पर मां की आरती कर एवं पूजन कर विकास खण्ड स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष मप्र जन अभियान परिषद भिण्ड रामकुमार महाते, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा भिण्ड मनोज शास्त्री, समाजसेवी गजेन्द्र सिंह यादव, संगेश्वर मन्दिर के महंत रामदास महाराज, परामर्शदाता सुनील कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, विष्णु चतुर्वेदी, सपना शर्मा एवं मंजू गुप्ता उपस्थित रहे। नवांकुर संस्था के रूप में संस्था प्रमुख आरएस परिहार, धर्मेन्द्र यादव, रणवीर कौरव, जयनारायण श्रीवास्तव, मनोज शास्त्री ने विशेष सहयोग किया। इस संगोष्ठी गंगा पूजन में लगभग 85 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विकास खण्ड समन्वयक द्वारा एवं आभार व्यक्त मनोज शास्त्री द्वारा किया गया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


