भिण्ड, 25 मई। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन एवं एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आलमपुर सोहनीश सिंह तोमर द्वारा गठित टीम ने पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर 2025 को फरियादी ने आरोपी व उसके साथियों के विरुद्ध बन्दूक व लाठियों से जान से मारने की नियत से हमला करने की शिकायत की थी, जिस पर थाना आलमपुर में अपराध क्र.105/25 धारा 110, 125, 191(1), 191(2), 191(3), 324(4), 296(ए), 351(3) बीएनएस, इजाफा धारा 109(1), 331(5), 333, 238 बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया था। रविवार को आलमपुर थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त प्रकरण में फरार पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश रतनपुरा चौराहा के पास खड़ा है, जिसे पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरर (डंडा) जब्त किया। आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। आरोपी शातिर बदमाश है और उसके विरुद्ध थाना आलमपुर के अतिरिक्त थाना चिरूला जिला दतिया एवं थाना पिछोर जिला ग्वालियर में भी अपराध पंजीबद्ध हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आलमपुर सोहनीश सिंह तोमर, सउनि ओमकार सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेमन्त आर्य, आरक्षक योगेन्द्र शर्मा, राघव गुर्जर, धर्मेन्द्र शर्मा, सिद्धांत कौरव, मंगल सिंह, सुदामा शर्मा, आनंद कुशवाह, जितेन्द्र सिहारे, अनिल बघेल, रामगोपाल ओझा, लाली प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


