भिण्ड, 25 मई। गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के बिजली कनेक्शन भी बिना कारण काटे जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर गोहद नगर कांग्रेस द्वारा गोहद एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसानों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से व्यापार, घरेलू कार्य एवं विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट भी गहराने लगा है। किसानों ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन को व्यवस्था सुधारने के लिए 10 दिन का समय दिया है। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनआंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुन्नीलाल भटेले, कुलदीप गुर्जर, राहुल देसाई, विरथरीया, पिंकी उच्चाड़िया, राजू गुर्जर, कैलाश जाटव, धर्मेन्द्र भदौरिया, निरपत खटाना, गौरव गुर्जर आदि मौजूद रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


