– समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो 15 जून से अटेर तहसील पर होगा ऐतिहासिक आंदोलन
भिण्ड, 25 मई। भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आज लक्ष्मण सिंह नरवरिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल कमिश्नर से मिलेगा और अटेर तहसील के किसानों की समस्याओं का निराकरण के संबंध में चर्चा करेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित ने बताया कि कमिश्नस के समक्ष जिन मांगों को रखा जाएगा, उनमें चंबल पुल पर निर्माणाधीन पुल को कमी वर्ष हो गए हैं उस पार आगरा जिले की सीमा है इधर के किसानों की बहुत रिश्तेदारियां है पुल पर पैदल जाना प्रतिबंधित है, चामुण्डा माता मन्दिर एवं अन्य मन्दिरों में बहुत बड़ी यज्ञ होने जा रही है जिसमें लाखों की सं क्या में उस पार से भक्तों की आने की संभावना है इसलिए पुल पर निकलने की अनुमति शीघ्र प्रदान की जाए। बहुत प्रतीक्षित कनैरा योजना शीघ्र चालू की जाए, उसमें घटिया सामग्री और नकली पाइप लगाने की शिकायतें आरसी की जांच कराकर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, केन्द्रीय पुरातत्व के अधीन शेरवदे की माता एवं बौरेश्वर धाम को धार्मिक पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जाए। अटेर को नगर परिषद का दर्जा दिया जाए। अटेर के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग अटेर में सिविल कोर्ट की स्थापना की जाए। अटेर तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, किसानों कि जबर्दस्त शोषण होता है इस लिए कमी वर्षों से जमे कर्मचारियों एवं तहसीलदार तक सबको तत्काल प्रभाव से अटेर तहसील से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो 15 जून से अटेर तहसील पर ऐतिहासिक आंदोलन किया जाएगा।

