भिण्ड, 24 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व नगर सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गुम हुए बालक/ बालिकाओं की पतारसी हेतु टीम गठित की गई।
जानकारी के अनुसार रविवार को अपने गांव स्योंढ़ा अकोड़ा से अपनी बहिन के घर कृष्णा नगर भिण्ड आई एक महिला का 6 वर्षीय मूकबधिर बालक अपनी मौसी के घर से खेलते हुए गुम हो गया। परिजनों ने अपने बच्चे को मोहल्ले के व्यक्तियों के साथ खोजना प्रारंभ कर दिया था। गुम बच्चे को परिजनों द्वारा काफी खोजने पर कोई सफलता नहीं मिली तो बच्चे के परिजन रिपोर्ट करने के लिए थाना देहात पहुंचे। तभी सीतानगर भिण्ड निवासी रोशन शाक्य ने बच्चे को समर स्वीमिंग पूल के पास भटकते व रोते हुए देखा तो रोशन शाक्य ने उसका नाम पता पूछा। बच्चा जन्म से बोल नहीं पाने के कारण अपना नाम पता नहीं बता पाया। रोशन शाक्य द्वारा बच्चे को तत्काल स्वल्पाहार व पानी पिलाकर अपने सहयोगी शिवा शाक्य निवासी सीतानगर भिण्ड की मदद से तत्काल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल रोशन शाक्य व शिवा शाक्य के साथ बालक को थाना देहात पर लेकर उपस्थित हुई। थाना देहात पर पहले से उपस्थित बच्चे के परिजन अपने बच्चे को देखकर खुश हो गए। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस और रोशन शाक्य, शिवा शाक्य को फूल माला पहनाकर अभार व्यक्त किया। इस कार्रर्वा में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक रमाकांत शर्मा, मुकेश खण्डेलवाल, आरक्षक ज्ञानेन्द्र मिश्रा, फिरोज खान, दीपक जादौन, ग्रेट सिटीजन रोशन शाक्य, शिवा शाक्य निवासी सीतानगर भिण्ड सराहनीय भूमिका रही।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


