भिण्ड, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव 31 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। संगठन प्रभारी डॉ. यादव 31 मई को भिण्ड में मन की बात किसान भाइयों के साथ एवं भाजपा जिला कार्यालय निर्माण हेतु कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।
सरकारी बाग हनुमान मन्दिर पर विशाल दंगल मेला 25 मई को
मौ। नगर के सरकारी बाग वाले हनुमान मन्दिर पर गंगा दशहरा के शुभ अवसर 25 मई सोमवार को एक विशाल दंगल (कुश्ती) मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला आयोजन समिति की ओर से उदयभान सिंह यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस दंगल मेला में मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि स्थानों के नामी गिरामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया। मेला आयोजन समिति द्वारा पहलवानों और अतिथियों को पेयजल, छाया, कूलर, स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की जा रही है। रोमांचक कुश्तियां को देखने के लिए समूचे क्षेत्र वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया गया है।


