भिण्ड, 24 मई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्र.एक पर एक यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि खरीदारी के दौरान यात्री और वेंडर के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर यात्री के साथ हाथापाई कर दी। वायरल वीडियो में प्लेटफॉर्म पर दो-तीन लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया। मौके पर मौजूद किसी यात्री ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि यह घटना कब की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद देहात थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पता चला है कि देहात पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर रेलवे स्टेशन मास्टर, आरपीएफ और जीआरपी से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


