भिण्ड, 24 मई। जिले की रावतपुरा एवं आलमपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3240 रुपए कीमती अवैध शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 34 आवकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार रावतपुरा थाना पुलिस को शनिवार की रात्रि में सूचना मिल कि चौरई तिराहा पर एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी मदिरा मसाला के कीमत 1800 रुपए की बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रामसिया कोरी उम्र 55 साल निवासी अखेदवा, हाल चौरई तिराहा बताया है। इसी प्रकार आलमपुर थाना पुलिस ने गल्ला मण्डी आलमपुर में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी नीरज परिहार निवासी ग्राम खंजापुरा थाना भगुआपुरा जिला दतिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा कीमत 1440 रुपए की बरामद की है।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


