भिण्ड, 24 मई। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए महिला कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। संगठन को ब्लॉक, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में देशव्यापी संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की दावेदारी के बायोडाटा लेने के लिए महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी बिना भारद्वाज एवं सह प्रभारी रानू शर्मा भिण्ड पधारीं।
भिण्ड जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी बीना भारद्वाज ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना और जमीनी स्तर पर संगठन के ढांचे को नए सिरे से तैयार करना है, हर बूथ पर तैनात होंगी, महिला योद्धा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में साफ किया कि संगठन सृजन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा आंदोलन है। जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय और जुझारू महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, हर मतदान केन्द्र (बूथ) पर महिला कांग्रेस की पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली तैनात की जाएगी, जो स्थानीय स्तर पर महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी कॉलेज ड्रॉप आउट्स, कामकाजी महिलाओं और सामाजिक रूप से सक्रिय नए चेहरों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
महिला कांग्रेस के से प्रभारी रानू शर्मा ने कहा कि इस अभियान के जरिए संगठन न सिर्फ मजबूत होगा, बल्कि बढ़ती महंगाई, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और घरेलू बजट बिगड़ने जैसे मुद्दों को लेकर महिलाओं के बीच जाया जाएगा।महिलाएं किसी भी समाज और चुनाव की रीढ़ होती हैं। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम हर घर तक पहुंचेंगे और केन्द्र व राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। हमारी कोशिश है कि नीतियां बनाने में महिलाओं की आवाज सबसे बुलंद हो।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए बायोडाटा देने वालों में प्रमुख रूप से शांति कुशवाह, अनुपमा नेहा भदौरिया, अंजना कुशवाहा, पल्लवी जैन, स्मिता शर्मा थीं। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड के शहर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव शांति कुशवाह, प्रदेश सह सचिव अनुपमा नेहा भदौरिया, प्रदेश सह सचिव संजना कुशवाह, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया स्नेहलता जैन, अर्चना चतुर्वेदी, चंदन शर्मा, अंजना कुशवाहा, पल्लवी जैन, कामिनी, रेखा यादव, रीना खान, शिवानी दीक्षित, रोशनी, रिंकी, चैतन्य शर्मा, राघवेन्द्र कांकर, कुलदीप भारद्वाज, गौरव भारद्वाज, शिवशंकर भदौरिया, प्रदीप भदौरिया उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


