भिण्ड, 24 मई। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए एक बेहद सराहनीय और अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। कंपनी ने विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वार संपर्क अभियान का बिगुल फूंक दिया है। इस अभियान के तहत अधिकारी और कर्मचारी खुद चलकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों में बरसों से लंबित बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जा सके।
इसी कड़ी में दबोह क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुरा में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न केवल ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, बिजली विभाग के आला अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी एक-एक शिकायत को बेहद संजीदगी से सुना। इस विशेष और महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत जीएम अम्बरीश शुक्ला, डीजीएम राजेश तंवर और आईटी मैनेजर कलक सर की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। शिविर में पहुंचे अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने डिजिटल पेमेंट और समय पर बिल भुगतान करने के फायदों के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। विद्युत अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं और विभाग के बीच की दूरी को खत्म करना है, ताकि किसी भी उपभोक्ता को एक छोटे से काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
ग्राम जगदीशपुरा में आयोजित इस शिविर में कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। सुपरवाइजर सुनील त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि मप्र विद्युत वितरण कंपनी हमेशा आपकी सेवा में तत्पर है। विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वार संपर्क अभियान आपकी सुविधा के लिए ही शुरू किया गया है। मेरा आप सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध है कि इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यदि आपके घर या खेत के कनेक्शन में कोई समस्या है, बिल संबंधी कोई विसंगति है, या आप नई योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो बेझिझक हमारे शिविरों में आएं। इसके साथ ही मेरी आप सभी से एक विशेष अपील है कि अपने बिजली बिलों का भुगतान हमेशा समय पर करें। समय पर बिल जमा करने से न केवल आपको लेट फीस से राहत मिलती है, बल्कि विभाग को भी आपको निर्बाध (बिना कटौती के) और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति करने में मदद मिलती है। इस दौरान सुपर वाइजर सुनील त्रिपाठी के साथ वीरेन्द्र शर्मा, लाखन सिंह, अजय पाल, सुनील रजक आदि स्टाफ मौजूद रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


