भिण्ड, 24 मई। गोहद नगर में बहुप्रतीक्षित मांग के तहत लगभग एक करोड़ 18 लाख रुपए की जलावर्धन योजना स्वीकृत हुई थी, जिसका ठेका जयपुर की एक कंपनी को दिया गया। एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार पाइप लाइन बिछाने के लिए जिन सड़कों को खोदा गया, उनका पुनर्निर्माण कराना भी कम्पनी की जिम्मेदारी थी।
लेकिन पाइप लाइन डालने के बाद आज तक कई स्थानों पर सड़कें खुदी पड़ी हैं। गहरे गड्ढों के कारण नगर वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा प्रतिदिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से पुराने बस स्टैण्ड क्षेत्र में हालात गंभीर बताए जा रहे हैं, जहां आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा संबंधित कम्पनी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका द्वारा नवीन नल कनेक्शनों में पानी का अपव्यय पाए जाने पर कनेक्शनधारियों के खिलाफ एक हजार रुपए अर्थदण्ड लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस दोहरे रवैये को लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है।
युवा व्यवसायी विजय अग्रवाल ने इस संबंध में सीएमओ गोहद को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जलावर्धन परियोजना में लापरवाही बरतने वाली कंपनी पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा खुदी हुई सड़कों का शीघ्र निर्माण कराया जाए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवीण गुप्ता, नीलेश अग्रवाल, बंटी राइन, गिर्राज भेटेले, रवि कुमार, हफीज मोहम्मद सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

