-भिण्ड जिले की पारेषण क्षमता में हुई वृद्धि
भिण्ड, 21 मई। मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 132 केवी सब स्टेशन भिण्ड की क्षमता वृद्धि करते हुए 50 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सबस्टेशन की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी बढ़कर 153 एमवीए की हो गई है।
एमपी ट्रांसको ग्वालियर के अधीक्षण अभियंता राजीव तोतला ने जानकारी दी कि इस सब स्टेशन में यह तीसरा ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है, इससे सबस्टेशन में बढ़ते लोड का उचित प्रबंधन किया जा सकेगा। एमपी ट्रांसको भिण्ड जिले में अपने 8 सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण का कार्य करती है, जिसमें 132 केवी सब स्टेशन भिण्ड के अलावा 220 केवी सब स्टेशन मालनपुर, 220 केवी सब स्टेशन मेहगांव एवं 132 केवी सब स्टेशन लाहर, प्रतापपुरा, रोन, गोहद एवं गोरमी शामिल हंै। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से जिले की ट्रांसफारमेशन केपैसिटी बढ़कर 1619 एमवीए की हो गई है।


