भिण्ड, 21 मई। शासकीय सांदीपनी स्कूल मेहगांव के खेल मैदान में बुधवार को आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
खान ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनके साथ समय बिताया और खेलों के विकास तथा प्रतिभाओं के संवर्धन के लिए आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उन्हें आगे प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर पुरुषोत्तम राजौरिया भी उपस्थित रहे।
कबड्डी और वॉलीबॉल में प्रशिक्षण दे रही अतिथि खेल शिक्षिकाएं ज्योति नरवरिया और रीमा राठौर ने युवा खिलाड़ियों को तकनीकी और मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया प्रशिक्षण सत्र में खिलाड़ियों को आधारभूत फिटनेस, टीम रणनीति और खेल-नियमों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। युवा समन्वयक अधिकारी नीतू सोनी ने बताया कि शिविर का आयोजन प्राचार्य विजय सिंह कुशवाह तथा राजाराम राठौर के सानिध्य में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजित गतिविधियों का उद्देश्य अधिक से अधिक युवा प्रतिभाओं को खेलों से जोड़ना एवं उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। शिविर में स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जिले का प्रतिनिधित्व मजबूती से किया जा सके। शिविर के आयोजन से इलाके में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे प्रतियोगिताओं के लिए चुनने और प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


