भिण्ड, 21 मई। पत्रकार अर्पित गुप्ता को उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण देखते हुए प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र पवैया की सहमति व प्रदेश अध्यक्ष राजू मेहरा ने अर्पित को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति से पहले अर्पित संघ में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों और पत्रकारों के हितों की रक्षा के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है। वह वर्ष 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं। अर्पित पुष्पांजली जनकल्याण फाउंडेशन में राष्ट्रीय युवाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (मध्य प्रदेश युवा इकाई) में ग्वालियर संभाग के मीडिया सह-प्रभारी, श्रमजीवी पत्रकार संघ में ब्लॉक महासचिव, पालक महासंघ में ब्लॉक उपाध्यक्ष जैसी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने ने कहा पत्रकार कल्याण संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हर उस पत्रकार की ढाल बनेगा जिसका शोषण हो रहा है। उनकी इस नियुक्ति पर पत्रकारों ने अर्पित को बधाई दी है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


