भिण्ड, 21 मई। उपतहसील के अंतर्गत आने वाले खूजा, ररुआ नं. दो एवं भांपर गांव में गुरूवार को फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया गया। जहां किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई एवं बकेटिंग की गई।
इस दौरान नायब तहसीलदार महेश माहौर द्वारा सभी शिविरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए एवं किसानों से फार्मर आईडी बनवानेे की अपील की गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि आगामी फसल सीजन में किसानों को मिलने वाली खाद ई-टोकन के माध्यम से ही वितरित होगी। इसके लिए प्रत्येक किसान को फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है। इसके लिए किसान अपना आधार कार्ड एवं उससे लिंक मोबाइल नंबर लेकर अपने ग्राम में चलाए जा रहे शिविर में पहुंचे एवं फार्मर रजिस्ट्री के साथ बकेटिंग को भी पूर्ण कराएं। अर्थात अपने समस्त सर्वे नंबरों को एक साथ लिंक कराये और आने वाले समय में खाद्य वितरण की समस्या से स्वयं को सुरक्षित रखे। इसके साथ ही फॉर्मर आईडी अन्य कार्यों में भी उपयोगी होगी। नायब तहसीलदार ने संबंधित पटवारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाए, कोई भी किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहे, जिससे वह शासन की योजना का लाभ लेने से छूट जाए। इस दौरान पटवारी मनोज जाटव, पटवारी नीलेश पाल, पटवारी मनोज पाराशर, पटवारी पंचम राजपूत समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

