– मां सरस्वती के भक्तों ने किया भव्य स्वागत
भिण्ड, 20 मई। कांग्रेस के युवा नेता एवं समाजसेवी मनीष शिवहरे को मप्र कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर मंगलवार रात्रि मां सरस्वती प्रांगण मेहगांव में भक्तों ने मैया के चरणों में उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में माताप्रसाद ढमोले, विनोद दीक्षित, ललित आचार्य, मोहित कांकर, अली खान, कृष्णा शर्मा आदि भक्तों ने मनीष शिवहरे को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। सरस्वती मैया के अनन्य भक्त मनीष शिवहरे ने मन्दिर में पूजा अर्चना कर मैया का आशीर्वाद लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि मनीष कांग्रेस के सच्चे सिपाही, कर्मठ समाजसेवी एवं बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। बेरोजगार युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने वाले मनीष के मनोनयन से क्षेत्र के युवाओं में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने कहा कि मनीष शिवहरे के नेतृत्व में बेरोजगार प्रकोष्ठ प्रदेश में युवाओं के हितों की लड़ाई और मजबूती से लड़ेगा।


