भिण्ड, 20 मई। पाल समाज द्वारा 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का 24 मई को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएग। यह समारोह लोकमाता देवी अहिल्याबाई शिक्षा उत्थान समिति दबोह द्वारा आयोजित होगा।
इसमें वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम 24 मई रविवार को शीतला माता मन्दिर प्रांगण मिहोनी (तहसील लहार, जिला भिण्ड) में होगा। समारोह का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। समिति के अनुसार आवेदन केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं के लिए मान्य होंगे, जिन्होंने वर्ष 2026 में 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों और वे लहार विधानसभा क्षेत्र के निवासी हों। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए छात्र का आधार कार्ड (पहचान हेतु) एवं कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची की छायाप्रति अनिवार्य होगी। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन शंकर सिंह बघेल पेट्रोल पंप के पास जमा कर सकते हैं। आयोजक समिति अध्यक्ष शिवदयाल बघेल ने यह जानकारी दी।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


