भिण्ड, 20 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने ग्राम पंचायत में साफ-सफाई नहीं पाई जाने तथा अन्य योजनाओं की प्रगति भी न्यून पाई जाने पर जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत भारौलीकलां के सचिव विनोद सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव के पत्र 20 मई 2026 से अवगत कराया है कि विनोद भदौरिया सचिव ग्राम पंचायत भारौलीकलां जनपद पंचायत मेहगांव को मुख्यालय पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया, किन्तु सचिव द्वारा मुख्यालय पर पहुंचने से साफ इन्कार कर दिया गया। कलेक्टर भिण्ड के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत में साफ-सफाई नहीं पाई गई तथा अन्य योजनाओं की प्रगति भी न्यून पाई गई। जिससे कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अत: सचिव विनोद सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत मेहगांव नियत किया जाता है तथा संबंधित को शासन नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Friday, May 29
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


