भिण्ड, 20 मई। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में 21 मई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं 11 बजे विशाल जन आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नेता सम्लित होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि त्रिपाठी ने बताया कि सुबह 11 बजे पूर्वा मांगलिक भवन गार्डन से विशाल जन आंदोलन एवं महारैली प्रारंभ होगी। यह जन आंदोलन पूर्वा मांगलिक भवन गार्डन, सुभाष तिराहा, परेड चौराहा, बजरिया, किला गेट कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेगी। जहां पर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रैली में बैलगाड़ी, तांगा, बग्गी, ऊंटगाड़ी, खच्चर गाड़ी, साइकिलों एवं ट्रेक्टरों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होकर महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, अघोषित बिजली कटौती, किसानों की समस्याओं, गेहूं तुलाई में अव्यवस्था, स्लॉट बुकिंग में धांधली, पेपर लीक एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन को अधिक से अधिक सम्मिलित होने की अपील की गई है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

