भिण्ड, 19 मई। रावतपुरा थाना पुलिस द्वारा मंगलवार की शाम थानांतर्गत आने वाले खिल्ली-धर्मपुरा गांव में जनचौपाल का आयोजन किया गया। जहां थाना प्रभारी परशुराम अहिरवार द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया गया।
संवाद के दौरान थाना प्रभारी परशुराम अहिरवार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की स्थिति में नशा नाश की जड़ बना हुआ है। पहले लोग नशा करते है फिर आपस में लड़ते हैं और अपने और पूरे परिवार को खत्म कर लेते है। इसलिए नशा करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने से बहुत युवाओं पर मामले दर्ज हो रहे हैं, जिससे हमें बचना चाहिए। समाज में शांति और भाईचारे के साथ रहें। बच्चे और युवा खूब पढ़ें आगे बढ़े और नशे से दूर रहें।
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को बताया कि आज हमारी युवा पीढ़ी का जागरूक होना जरूरी है। क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है, इसलिए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस की मदद लें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आपके आसपास कोई घटना-दुर्घटना या अवैध काम होता है तो डायल-112, महिला हेल्पलाइन, थाना प्रभारी या वीट प्रभारी को सूचना दें। जिससे घटना होने से पहले समय पर पहुंच कर उसे रोका जा सके। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आपके घर में आपका भाई, बेटा या पति जब भी मोटर साइकिल से कहीं जाने के लिए निकले तो उसे हेलमेट की याद अवश्य दिलाएं। हेलमेट से हम अपनी जान के साथ-साथ हमारे परिवार की जि मेदारी निभाने वाले व्यक्ति भी जान बचा सकते है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों में भारी उत्साह दिखा। इस मौके एएसआई मुकेश बाथम, कपिल शर्मा, जय भारद्वाज समेत रावतपुरा थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


