भिण्ड, 19 मई। शहर कोतवाली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गत एक नवंबर 2021 को फरियादी ने आरोपीगण के विरुद्ध मकान व जमीन नाम कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के संबंध में शिकायत की थी। जिस पर से थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र.576/21 धारा 420, 406 भादंवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा ने लंबित प्रकरणों मे फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया एवं उक्त प्रकरण में शेष आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु 5 हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की।
एससपी भिण्ड संजीव पाठक व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने टीम गठित करने हेतु प्रभारी थाना सिटी कोतवाली निरीक्षक मुकेश शाक्य को निर्देशित किया। उपनिरीक्षक देवीदीन अनुरागी ने मुखबिर सूचना पर से मंगलवार को उक्त प्रकरण में पांच साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी एक आरोपी रामसेवक पुत्र हरनारायण शर्मा निवासी ग्राम सिमराव हाल गोविन्द नगर पुलिया के पास भिण्ड को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई निरीक्षक मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक देवीदीन अनुरागी, प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा, आरक्षक अभिषेक सिंह, दीपक राजावत, अक्षय सेंगर की विशेष भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


