भिण्ड, 19 मई। जिले में जो किसान अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवा पाए हैं, उन शेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज ग्राम अमृतपुरा, ग्राम शुक्लपुरा, ग्राम सेमरा, ग्राम दतावली, ग्राम भुजपुरा, ग्राम खड़ीत, ग्राम मोदना तहसील अटेर, ग्राम सिरसोदा तहसील गोहद, ग्राम बिड़रा तहसील आलमपुर में शिविर आयोजित कर किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी फार्मर आईडी बनवाएं और शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य सभा की बैठक 20 मई को
भिण्ड। जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य सभा की बैठक 20 मई को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में जनपद पंचायत भिण्ड के बजट का अनुमोदन पर चर्चा, 15वां वित्त आयोग की संशोधन पर कार्य योजना पर विचार एवं अन्य प्रस्ताव अघ्यक्ष की अनुमति से किए जाएंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड ने बैठक से संबंधित अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों से दिनांक व समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।


