भिण्ड, 19 मई। रौन थाना क्षेत्र में प्लॉट निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान चली गोली एक राहगीर युवक को लग गई। घटना सोमवार शाम रौन कस्बे की बताई जा रही है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद भिण्ड जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रौन कस्बा निवासी ऋषभ जैन अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था। सोमवार शाम निर्माण स्थल पर मिंकू राजावत पहुंचा और प्लॉट खरीदने को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। बताया गया है कि विवाद के दौरान मिंकू राजावत ने अवैध हथियार निकालकर उसमें कारतूस लोड कर लिया। इसी दौरान काशीपुरा निवासी विनय यादव वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास किया। तभी आरोपी ने अचानक फायर कर दिया। गोली विनय यादव के पैर की पिंडली में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी फरार हो गया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


