भिण्ड, 19 मई। सांप के साथ क्रूरता करने के मामले में फरार आरोपी देशराज धारिया को भीम आर्मी ने चंबल संभाग का संयोजक नियुक्त किया है। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद से वन विभाग उसकी तलाश कर रहा है। वन विभाग की कार्रवाई से बच रहे इस फरार आरोपी को संगठन में अहम पद दिए जाने पर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
यहां बता दें कुछ दिन पहले जिले के सोनेलाल का पुरा गांव में देशराज धारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह सांप के एक बच्चे को पैरों से कुचलते और लहूलुहान हालत में उल्टा लटकाकर तमाशा बनाते नजर आया था। आरोप है कि इस दौरान उसने एक समाज विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थीं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अटेर रेंज के वन अमले ने उसके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वन विभाग की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति पर वन्यजीव क्रूरता जैसे गंभीर आरोप हों, उसे संगठन में जिम्मेदार पद देना समाज में गलत संदेश देता है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

