भिण्ड, 18 मई। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल (सक्षम) की दो दिवसीय प्रांतीय कार्य योजना बैठक शनिवार एवं रविवार को आयोजित की गई। जिसमें प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर भाईसाहब, प्रांत अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव एवं प्रांत सचिव दिनेश सेंथिया, प्रांत टोली के रमाकांत पटसरिया एवं इंद्रजीत शर्मा मंचासीन रहे।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर ने बैठक मैं कहा कि हमारी संस्था दिव्यांगों के हितों के लिए कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था है, समाज सेवा में अग्रणी है। उन्होंने दिव्यांग केन्द्र खोलने पर बल दिया एवं जिला दिव्यांग केन्द्र खोलने हेतु कार्य योजना बनाई। इसके साथ ही जिन जिलों में अभी तक जिला दिव्यांग केन्द्र संचालित नहीं है, उनके लिए कार्य योजना तैयार की गई। प्रत्येक जिले को केन्द्र स्थापना के लिए समयबद्ध रूपरेखा, संसाधन, स्टाफ और बजट का प्रारूप बनाने के लिए कहा। जिन जिलों में पहले से जिला दिव्यांग केन्द्र संचालित हैं, उनके प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव, चुनौतियां और सफलता की कहानियां साझा कीं। संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों और उनके समाधान पर चर्चा हुई। बेस्ट प्रैक्टिसेज को अन्य जिलों के साथ साझा किया गया ताकि नए केन्द्रों को लाभ मिल सके। सत्र का उद्देश्य हर जिले में दिव्यांगजनों के लिए समर्पित केन्द्र स्थापित करना और पहले से चल रहे केन्द्रों के अनुभव से सीखकर बेहतर कार्यप्रणाली विकसित करना था।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


