भिण्ड, 18 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जनपद पंचायत रौन के पंचायत समन्वयक अधिकारी चौबेलाल कोठारी, ग्राम पंचायत पुरा भीमनगर के सचिव मनोज वर्मा, ग्राम पंचायत पुरा भीमनगर के ग्राम रोजगार सहायक, भूपेन्द्र सिंह को कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत चौहान ने बताया कि कलेक्टर की समीक्षा बैठक 16 मई में दिए गए निर्देश के अनुक्रम में आपकी ग्राम पंचायत में 17 मई को जनपद पंचायत रौन अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुरा भीम नगर एवं ग्राम पंचायत इंदुर्खी में जल गंगा संवर्धन योजना के मां की बगिया, खेत तालाब एवं तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आप अनुपस्थित रहे, साथ ही कार्य अपूर्ण एवं बंद पाए गए। इससे प्रतीत होता है कि शासन की योजनाओं में अत्यंत लापरवाही वरती जा रही है आपका यह कृत्य घोर लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता का द्योतक है। क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। इस हेतु आप अपना जबाव 3 दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


