– दीनपुरा के पास हुआ हादसा, लगा लंबा जाम
भिण्ड, 17 मई। भिण्ड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर चारों खाने चित हो गया। हादसा देहात थाना क्षेत्र के दीनपुरा के पास हुआ। इस दुर्घटना में कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, हाईवे के बीचों-बीच कंटेनर पलटने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर ग्वालियर की ओर से आ रहा था। दीनपुरा के पास अचानक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। टायर टायर फटने के कारण, रफ्तार तेज होने के कारण कंटेनर लहराते हुए सड़क पर ही पलट गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर के पलटते ही तेज आवाज हुई और हाईवे का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना टीआई शिवप्रताप सिंह और यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।


