भिण्ड, 17 मई। 65वी महिला-पुरुष एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किमी इवेंट में मेडल लेकर के रामभरत ने पूरे भिण्ड का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता ग्वालियर फिजीकल कॉलेज प्रांगण पर 16-17 मई को संपन्न हुई। जिसमें रामभरत को 10 किमी दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
ग्राम कचौगरा निवासी रामभरत के पिता स्व. राजेश सिंह और मां किरण देवी हैं। रामभरत एथलेटिक्स खेल में लॉन्ग रेस करके पहले भी कई बार मेडल जीत चुके हैं। एथलीट प्रशिक्षण जिला खेल युवक कल्याण विभाग की खेल शिक्षक बृजबाला यादव द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह जानकारी भिण्ड किशोरी स्पोर्ट्स क्लब संचालक तथा एथलीट फेडरेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव राधेगोपाल यादव ने दी। उनकी कामयाबी पर जिला खेल अधिकारी अजीम खान, खेल विभाग से रामबाबू कुशवाह, प्रमोद गुप्ता, जन अभियान के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने बधाई दी है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


