भिण्ड, 17 मई। भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सके, इस उद्देश्य से जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पावन पथ समाज सेवा जन कल्याण समिति द्वारा पीएमश्री एमजेएस कॉलेज भिण्ड में सकोरे टांगने का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह, सुमन भदौरिया, सरिता चौहान, रामभरत, संस्था सचिव अतुलकांत शर्मा सहित एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के छात्र उपस्थित रहे।
जिला समन्वयक ने कहा कि गर्मी के दिनों में पक्षियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, दुकान या आसपास एक सकोरा रख दे तो अनेक पक्षियों की प्यास बुझाई जा सकती है। इस दौरान सीएमसीएलडीपी क्लास के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कॉलेज परिसर में विभिन्न स्थानों पर सकोरे टांगे और उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जीव-जंतुओं एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए समाज से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


