भिण्ड, 17 मई। आलमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गेंथरी में एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी द्वारा आमजन की समस्याओं के निराकरण एवं जनजागरूकता हेतु जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजित कर जन संवाद किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी आलमपुर उपनिरीक्षक सोहनीश तोमर एवं ग्राम पंचायत गेंथरी के सरपंच कप्तान सिंह कौरव विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों, वाहन चालकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने संबंधी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित होती है जन चौपाल में साइबर अपराधों एवं साइबर धोखाधड़ी के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर करने के खतरे, बैंक खाते संबंधी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड स्कैन कर धोखाधड़ी, लॉटरी एवं केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाले साइबर अपराधों से सावधान रहने हेतु जागरूक किया गया। नागरिकों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक संबंधी जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर आदि साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं निकटतम पुलिस थाना में सूचना देने हेतु बताया गया।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


