भिण्ड, 17 मई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने की कोशिश बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं ओछी मानसिकता को दर्शाती है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में नगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर क्रांति एवं युवा शक्ति को नई दिशा देने का कार्य किया था। उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए विश्वविद्यालय का नाम उनके सम्मान में रखा गया था। भाजपा सरकार लगातार महापुरुषों एवं देश के निर्माण में योगदान देने वाले नेताओं के इतिहास को मिटाने का प्रयास कर रही है। यह केवल एक नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक एवं ऐतिहासिक विरासत पर हमला है। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है और मांग करती है कि भाजपा सरकार इस प्रकार की राजनीति बंद करे तथा विश्वविद्यालय की गरिमा और पहचान को बनाए रखे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन में इस निर्णय को लेकर भारी नाराजगी है। यदि सरकार ने इस दिशा में कोई कदम बढ़ाया तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


