Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 29
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » 98 लाख की अमृत योजना पर सवाल भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

98 लाख की अमृत योजना पर सवाल भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

Jagran TodayBy Jagran TodayMay 17, 2026

– चार-चार दिन बाद मिल रहा पानी कई वार्डों में सप्लाई पूरी तरह ठप, नगरवासियों में भारी आक्रोश

भिण्ड, 17 मई। मालनपुर नगर में करोड़ों की उम्मीदों के साथ शुरू की गई घर-घर नल जल एवं अमृत योजना अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। मालनपुर नगर में करीब 98 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई योजना पर लापरवाही और अव्यवस्थाओं का ऐसा पलीता लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के दौर में लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। नगर के कई वार्डों में चार-चार दिन बाद केवल कुछ मिनटों के लिए पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि कई क्षेत्रों में तो पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंच रही।
गर्मी अपने चरम पर है और तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में पेयजल संकट ने आमजन की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। सुबह होते ही महिलाएं और बच्चे पानी के बर्तनों के साथ दूरदराज और निजी बोरिंगों के चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं। कई मोहल्लों में लोग पानी खरीदने को मजबूर हैं। मालनपुर नगर की नल जल योजना 5 साल तक की अवधि के लिए ठेकेदार के ही अंदर में है, लेकिन नीचे ले स्तर पर जगह पर पानी चल रहा है, लेकिन कई जगह ऊंचाइयों पर पानी पहुंच नहीं पा रहा है, इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या नगर के हर एक वार्ड में है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अमृत योजना का उद्देश्य हर घर तक नियमित और स्वच्छ पेयजल पहुंचाना था, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और संवंधित विभाग योजना के संचालन में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। पाइप लाइन बिछाने और टंकियों के निर्माण पर लाखों रुपए खर्च किए गए, लेकिन लोगों को उसका लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा।
नगर के वार्डों में रहने वाले नागरिकों ने बताया कि कभी कम प्रेशर से पानी आता है तो कभी सप्लाई समय से पहले बंद कर दी जाती है। कई स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से परेशान लोगों में अब आक्रोश बढ़ने लगा है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि जब शासन द्वारा करोड़ों की योजनाएं चलाई जा रही हैं तो फिर जनता को मूलभूत सुविधा के लिए क्यों परेशान होना पड़ रहा है।
नगर वासियों का कहना है कि अमृत योजना की वास्तविक स्थिति की जांच कराई जाए, खराब पड़ी व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारा जाए और सभी वार्डों में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

इनका कहना है:

”हमारे वार्ड में 3-4 दिन हो जाते हैं पानी नहीं आता आता भी है तो मात्र 15 से 20 मिनट चलकर बंद हो जाता है और कई घरों में तो पानी के कनेक्शन न होने पर पानी पहुंची नहीं रहा जिसकी शिकायत हम जल्द ऊपर अधिकारियों से करेंगे।”
प्रताप सिंह, निवासी ग्राम सिंगवारी

”हमारे मोहल्ले में 15 से 20 घरों के कनेक्शन है जिनमें अभी तक पानी पहुंचा ही नहीं है। इस पर मेरे बड़े भाई द्वारा 181 पर शिकायत भी की है।”
मलखान सिंह, निवासी ग्राम तिलौरी वार्ड क्र.9

”हमारे वार्ड में सभी जगह तीन से चार दिन छोड़कर पानी आता है, वह भी 10 से 15 मिनट ही छोड़ जाता है, आज तो हम हमारे घर पीने बनाने तक का पानी नहीं है।”
अमित जाटव, निवासी वार्ड क्र.10

”इस विषय को लेकर वार्ड, मोहल्ले के लोगों जो पानी की शिकायत है मैं तुरंत ही ठेकेदार से संपर्क कर जल्द से जल्द समाधान करवाता हूं।”
रियान अली, सीएमओ नगर परिषद मालनपुर

”नल जल अमृत योजना जो की 5 साल तक की अवधि के लिए रख रखाव के लिए बीएस कॉन्ट्रैक्शन के जिम्मे है, जिसमें जो लोगों को पानी न पहुंचने की समस्या आ रही है, जिसको लेकर मेरे द्वारा इनसे संपर्क करना चाह तो उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया।”
सुनील शर्मा, बीएस कॉन्ट्रैक्शन

Post Views: 2
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
549568
Views Today : 47
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.