भिण्ड, 17 मई। नगर पालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के कार्यक्रम के तहत स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में 18 मई को शाम 5 बजे आयोजित की गई है। जिसमें प्रारूप मतदाता सूची, जांच सूची, डुप्लीकेट सूची आदि सहित दावे/ आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन एलके पाण्डेय ने कहा कि राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, समस्त नगरीय निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा जिला पंचायत भिण्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नियत दिनांक एवं समय पर कलेक्ट्रेट भिण्ड के सभाकक्ष में उपस्थित होने होकर बैठक में भागीदारी करें।
जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य सभा की बैठक 20 को
भिण्ड। जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य सभा की बैठक 20 मई को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में जनपद पंचायत भिण्ड के बजट का अनुमोदन पर चर्चा, 15वां वित्त आयोग की संशोधन पर कार्य योजना पर विचार एवं अन्य प्रस्ताव अघ्यक्ष की अनुमति से किए जाएंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड ने बैठक से संबंधित अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों से दिनांक व समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।

