भिण्ड, 15 मई। शहर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी एवं ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता संपूर्ण अंचल एक परिवार की तरह था। भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों से परिपूर्ण राजमाता अत्यंत विनम्र तथा व्यवहार कुशल थीं। राजमाता लौकिक जगत से विदा हुई हैं, लेकिन उनके स्नेह और आशीष की छांव सदैव परिजनों के साथ रहेगी। भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि मैं राजमाता माधवी राजे सिंधिया के चरणों में अपने श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं। उनका जाना पूरे मप्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे समाज सेवा के काम में काफी सक्रिय रहती थीं। राजमाता 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थीं, जो शिक्षा और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इस अवसर पर गोपाल मल्होत्रा, आशीष बौहरे, विकास शर्मा, सुरेन्द्र गर्ग, रानू शर्मा, कृष्णा शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


