भिण्ड, 15 मई। दबोह नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पड़री गांव के ग्रामीणों ने आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। पड़री गांव के लोगों शुक्रवार की दोपहर दबोह उप तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार महेश माहौर को ज्ञापन सौंपकर आम रास्ते के सर्वे क्र.144 एवं 174 से दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों द्वारा उक्त रास्तों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी उत्पन्न होती है। वहीं आम रास्ते से निकलने पर दबंगों द्वारा ग्रामीणों के साथ गाली गलौच एवं अभद्रतापूर्ण बर्ताव किया जाता है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द आम रास्ते से अतिक्रमण हटवा जाये, जिससे ग्रामीण सुगमता से उस रास्ते का उपयोग कर सकें। ज्ञापन देने के दौरान राधामोहन पाठक, पर्वत सिंह, राजू दौहरे, चन्द्रभान सिंह, अमित कुमार, मोहर सिंह, अम्बिका प्रसाद, लाखन सिंह, महेन्द्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंप चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह रास्ते से अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर भी ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


