भिण्ड, 15 मई। मप्र राज्य आनंद संस्था आनंद विभाग द्वारा कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के आदेशानुसार 15 मई विश्व परिवार दिवस के उपलक्ष्य में खेल और युवा कल्याण विभाग और आनंद विभाग भिण्ड, योग आनंद क्लब भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान में विश्व परिवार दिवस को शारीरिक गतिविधियों के साथ मनाया गया। जिसमें परिवारजन के साथ मनोरंजन खेलों की गतिविधियों एवं आधुनिक युग में शारीरिक फिटनेस के महत्व को खेल युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान द्वारा समझाया गया। बच्चों और अभिभावकों को फिजिकल फिटनेस के लिए प्रेरित किया गया और बताया कि खेल गतिविधि केवल एक दिवस के लिए नहीं है यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है।
इस मौके पर जिला समन्वयक आनंद विभाग एवं जिला खेल प्रशिक्षक संजय पंकज ने बताया कि जिस प्रकार से आप लोगों ने अभी सामूहिक परिवार के साथ में केक काटकर खेल गतिविधिय की हैं। इसी प्रकार से आप सभी लोग अपने अपने घर जाकर अपने अपने परिवार के साथ में मिल-जुलकर गति विधि करें और प्रसन्न रहें। इस मौके पर जिला खेल प्रशिक्षक बृजबाला यादव, बलराम सोनी, युवा समन्वयक साधना तोमर, प्रमोद कुमार गुप्ता, बादशाह सिंह गुर्जर, शिवानी सेंगर, जावेद खान, दीक्षा शर्मा, दीपक आदि बच्चों के परिवारजन उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


