भिण्ड, 14 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने हेतु आईएसओ प्रमाण पत्र क्र.9001 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम) एवं 14001 (एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम) प्रदान किया गया। यह उपलब्धि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों का परिणाम है।
समारोह के दौरान आईएसओ टीम नई दिल्ली के प्रतिनिधि शिवांशु तिवारी द्वारा औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बरिया एवं सचिव अनुभूति गुप्ता को प्रदान किया गया। यह प्रमाणन इस बात का प्रमाण है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण विधिक सेवाएं पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन जन हितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड एवं कार्यक्रम में न्याय पालिका के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण एवं जिला न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


