भिण्ड, 14 मई। मप्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वार संपर्क अभियान का आगाज किया गया है। इसी कड़ी में दबोह क्षेत्र के ग्राम गोरा में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी शिकायतों को सुना।
इस विशेष अभियान की शुरुआत डीजीएम राजेश तंवर एवं डीजीएम रवि तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें समय पर बिल भुगतान के लाभ भी समझाए। ग्राम गोरा में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला। सम्पर्क अभियान के दौरान कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बिजली बिल, मीटर संबंधी त्रुटियां और तकनीकी सुधार की मांग शामिल थी। विभाग की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 7 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर उपभोक्ताओं को तुरंत राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों के लिए समय-सीमा तय कर संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर दबोह सुपर वाइजर सुनील त्रिपाठी ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल बिजली की आपूर्ति करना ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि भी है। विद्युत सेवाएं आपके द्वार अभियान के माध्यम से हम उन उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं जो कार्यालय तक नहीं आ पाते। उन्होंने ग्रामीण उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वह इस अभियान का लाभ उठाएं और अपनी बिजली संबंधी किसी भी समस्या का त्वरित समाधान पाएं। आपकी जागरुकता और सहयोग से ही हम निर्बाध बिजली सेवा सुनिश्चित कर सकते हैं। शिविर के दौरान दबोह सुपर वाइजर सुनील त्रिपाठी, वीरेन्द्र शर्मा, अवधेश गौर, लखन सिंह, हसीन, सुनील, अजय, अंशुल, कोमल, संजीव और राजेश कुशवाह सहित समस्त तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


