– मण्डल अध्यक्ष अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया
भिण्ड, 14 मई। महंत वेयर हाउस में हो रही तुलाई में अनियमिता के कारण गुस्साए किसानों ने रोड पर जाम लगा दिया। जिसको लेकर मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुभाष अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे और गुस्साए किसानों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं केन्द्र प्रभारी मिहोना पाठक को बुलाकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनकी तुलाई कराने के निर्देश दिए।
किसानों ने मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभाष अग्निहोत्री का स्वागत कर धरना समाप्त किया। इस मौके पर तहसीलदार लहार दीपक शुक्ला भी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुना और कहा कि अगर कोई बात हो तो हमें बताएं, लहार प्रशासन हर परिस्थिति में आपके साथ है। इस मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।


