– ग्रामीण कांग्रेस ब्लॉक एवं मण्डलम अध्यक्षों की बैठक आयोजित
भिण्ड, 14 मई। संगठन सृजन के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ब्लॉक भिण्ड की मण्डलम एवं ग्राम पंचायत कमेटियों के गठन को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर जिला संगठन महासचिव महेश जाटव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जहां नवनियुक्त मण्डलम अध्यक्षों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिला संगठन महासचिव महेश जाटव ने ग्रामीण ब्लॉक भिण्ड के अंतर्गत आने वाले सभी मण्डलम अध्यक्षों को पांच दिवस के अंदर मण्डलम की कार्यकारिणी एवं उनके कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत कमेटियों का भी शीघ्र गठन कर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा। विधानसभा भिण्ड ग्रामीण ब्लॉक के नवनियुक्त मण्डलम अध्यक्षों को कार्यकारिणी संबंधित प्रारूप प्रदान किए गए।
ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भिण्ड महेन्द्रपाल सिंह कुशवाह ने कहा कि विधानसभा भिण्ड ग्रामीण ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी मण्डलमों की पांच दिवस में एवं ग्राम पंचायतों की कार्यकारिणी बनाकर शीघ्र घोषित कर दी जाएगी। बैठक का संचालन कुलदीप सिंह कुशवाह ने किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल, विधानसभा प्रभारी भिण्ड अरविन्द यादव, मण्डलम अध्यक्ष कोट- कुलदीप सिंह कुशवाह, परसोना- बलराम जाटव, अकोड़ा- अविलाख सिंह यादव, बिलाव- ओमप्रकाश शर्मा, ऊमरी- अविलाख सिंह यादव, बबेड़ी- सुल्तान सिंह कुशवाह, पुराढूमना- विजय सिंह कुशवाह, कुम्हरौआ- मनोज कौशिक, रामसेवक मौर्य, ग्याप्रसाद दिवाकर, अयूब रज्जू खान आदि उपस्थित रहे।


