भिण्ड, 14 मई। मालनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जिम्मेदार के पुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जिम्मेदार के पुरा निवासी मलखान सिंह पुत्र केशव सिंह गुर्जर अपने सगे भाई रतिराम सिंह गुर्जर के साथ बीती रात लगभग 12 बजे ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही लाखन सिंह पुत्र अमर सिंह गुर्जर एवं उसके चचेरे भाई आकाश सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डण्डों से हमला कर दिया और जान से मारने की कोशिश की। हमले के बाद घायल पक्ष रात में ही मालनपुर थाने पहुंचा, जहां फरियादी मलखान सिंह ने घटना की शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है, जिसके चलते उन पर हमला किया गया। जिसमें उनके सिर पर एवं दोनों भाइयों के शरीर पर काफी छोटे आई हैं। मालनपुर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


