भिण्ड, 13 मई। मालनपुर नगर के मुख्य हाईवे 719 पर एसआरएफ तिराहा से लेकर मनहर होटल तक करीब एक किमी लंबाई बनने वाले नवीन नाले का टेंडर करीब तीन-चार माह पूर्व हो चुका है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी है। नाले का निर्माण कार्य शुरू न होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बरसात का मौसम नजदीक आने के कारण स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को जलभराव एवं गंदगी की चिंता सताने लगी है। क्योंकि हर बार की तरह बरसात में क्षतिग्रस्त नाल होने की कमी के कारण जल भरा अत्यधिक हो जाता है जो की में बाजार व्यापारियों की दुकानों में घरों में अंदर तक पानी भर जाता है। वर्तमान में बना हुआ नाला पूरी तरह से चौक एवं क्षतिग्रस्त है।
बताया जा रहा है कि हाईवे किनारे पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है, बरसात में तिलोरी गांव से लेकर ग्राम आबादी मालनपुर का समूचा पानी सब इसी नाले में आता है, पानी की निकाशी की व्यवस्था न होने के कारण पानी घरों एवं दुकानों में भर जाता है और बरसात में जल भराव ऊपर आ जाता है। जो कि दुकानों घरों में दिखाई देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के निर्माण की घोषणा होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। महेश कुमार, रामलखन, संतोष आदि
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सिर्फ कागजी कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि नगर पालिका अधिकारीओ की लापरवाही एवं अनदेखी के कारण ठेकेदार अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। जिसका खामियाजा आज मालनपुर नगर की जनता भर रही है। जबकि जमीन पर कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा। जल निकासी की समस्या के कारण आस-पास की दुकानों एवं घरों में भी गंदा पानी भर जाता है।
नगर वासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि बरसात से पहले समस्या का समाधान हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
इनका कहना है:
”हमारे द्वारा ठेकेदार को दो-तीन बार नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब ठेकेदार से नहीं मिला है।”
विजयश्री शर्मा, इंजीनियर नप मालनपुर,


