– नगर में पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
भिण्ड, 13 मई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का नगर आगमन पर स्थास्नीय विश्राम गृह पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम शुरू किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां वंशवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ता का कर्म और उसकी निष्ठा सर्वोपरि होती है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्य दलों में नेतृत्व केवल एक परिवार तक सीमित रहता है, लेकिन भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, विचार और कर्म प्रधान है।
उन्होंने कहा कि इतिहास बीरो का लिखा जाता हैं कायरों का नही भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, मजदूर, किसानों के लिए प्रदेश में कई जन कल्याणकारी योजनाए संचालित है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग समाज के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार निरंतर पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष के नगर प्रवेश करते ही बृजेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों और पुष्पवर्षा के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के मुख्य मार्ग से भव्य वाहन रैली निकाली गई। इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण दुवे बल्लू बकील ने किया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव विजपुरिया, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रावसहाब गुर्जर, लहार विधानसभा प्रभारी अंजनी कुरचानिया, नगर महामंत्री रविन्द्र चिकवा, पूर्व महामंत्री जसवंत दोहरे, पार्षद लालता कुशवाह, बृजेन्द्र गुर्जर, राजेन्द्र यादव, कुलदीप यादव, राजा यादव, रामू दोहरे, नारायण सिंह दोहरे, अरविन्द, विपिन कुरचानिया मौजूद रहे।


