भिण्ड, 13 मई। जिला दण्डाधिकारी किरोड़ीलाल मीणा ने एमबी देवड़ा पुलिस उपनिरीक्षक अगथला पुलिस स्टेशन जिला वीएबी थराड गुजरात के प्रतिवेदित पर से मप्र आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17(3)बी में निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए अनावेदक आर्म्स लाइसेंसी राजकुमार पुत्र बलवीर गुरुदयाल श्रीवास निवासी 22/89, ब्रह्मपुरी कॉलोनी पुरानी बस्ती के पीछे भिण्ड, हाल निवासी लखानी, जिला बीएवी-थराड, गुजरात का 12 बोर शस्त्र लाइसेंस को अन्य आदेश होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य सभा की बैठक 20 को
भिण्ड। जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य सभा की बैठक 20 मई को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में जनपद पंचायत भिण्ड के बजट का अनुमोदन पर चर्चा, 15वां वित्त आयोग की संशोधन पर कार्य योजना पर विचार एवं अन्य प्रस्ताव अघ्यक्ष की अनुमति से किए जाएंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड ने बैठक से संबंधित अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों से दिनांक व समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।

